केविन डि ब्रूयना (Kevin De Bruyne) के निर्णायक गोल की मदद से बेल्जियम (Belgium) ने गुरुवार को यूरो कप (Euro 2020) में शानदार वापसी की. बेल्जियम ने डेनमार्क (Denmark) को 2-1 से मात दी है. इसके साथ ही बेल्जियम ग्रुप B में छह अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गया है और उसने नॉक ऑउट स्टेज में अपनी जगह भी पक्की कर ली है. अपने घर में खेल रही डेनमार्क ने मैच में शानदार शुरुआत की जब युसुफ पाल्सन ने दूसरे मिनट में ही गोल कर टीम को आगे कर दिया. पहले हाफ में खराब प्रदर्शन करने वाली बेल्जियम ने दूसरे हाफ में अच्छा काम किया.
बेल्जियम की ओर से थोर्गन हैजार्ड (Thorgan Hazard) ने 54वें मिनट में गोल करके टीम को मैच में वापसी करा दी. इसके बाद 70वें मिनट में ब्रूयन ने बाक्स के अंदर गोलकीपर को छकाकर बायें पैर से गोल करके डेनमार्क के प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया और टीम को 2-1 से जीत दिला दिया.