पूरा उत्तर प्रदेश हुआ अनलॉक, अब शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू

Updated : Jun 08, 2021 13:32
|
Editorji News Desk

कोरोना के केसों में कमी आने के मद्देनजर अब देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सभी जिलों (All districts of Uttar Pradesh) को अनलॉक कर दिया गया है. योगी सरकार (Yogi Government) ने ऐलान किया है कि बुधवार से लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिलों में सिर्फ 7 बजे शाम से 7 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू (Night curfew) जारी रहेगा. प्रदेश के सभी जिलों में एक्टिव केसों की संख्या (Number of active cases ) 600 से कम होने के बाद ये फैसला लिया गया.

प्रदेश में मंगलवार सुबह तक कुल सक्रिय मामले 14000 रह गए हैं। इनमें से 9,286 होम आइसोलेशन में हैं. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 797 नए मामले सामने आए हैं. सोमवार को राज्य में 2.85 लाख नमूनों की जांच की गई. राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है. योगी सरकार का दावा है कि प्रदेश में अब तक दो करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है. जिसमें से 36 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज़ मिल चुकी है.

Uttar PradeshLucknow newsLockdown in UPUnlock UP

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या