10 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ गंवाने के बाद पाकिस्तान के सामने अब टी 20 की चुनौती है. दोनों टीमों के बीच T20 सीरीज का पहला मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. T20 में पाक टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में होगी. पाकिस्तान की टीम से युवा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ हैदर अली के इंटरनेशनल डेब्यू करने की सभावना प्रबल है. इंग्लैंड दौरे पर पाक टीम के बैटिंग कोच यूनिस खान के मुताबिक हैदर अली में वो बात है जो इस युवा प्लेयर को स्टार बना सकती है. यूनिस के मुताबिक हैदर की फिटनेस लगातार बेहतर हो रही है और उनमें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को खेलने की काबिलियत है. बता दें कि घरेलू T20 में हैदर अली का स्ट्राइक रेट 148.27 का है.