इंग्लिश क्रिकेटर एलेक्स हेल्स कोरोना वायरस की वजह से सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं. 31 साल के हेल्स PSL में खेल रहे थे... लेकिन खुद में COVID-19 के लक्षणों को देखते हुए वो सोमवार को पाकिस्तान से इंग्लैंड लौट गए... PSL में कराची किंग्स के लिए खेलते हुए हेल्स ने 59.75 की औसत से 259 रन बनाए... बता दें कि कोरोना के कहर को देखते हुए PSL के नॉकआउट मुकाबले भी स्थगित कर दिए गए हैं.