इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टीम मेट मोईन अली से मांगी माफी

Updated : Feb 17, 2021 16:17
|
Editorji News Desk

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने साथी खिलाड़ी मोईन अली से माफी मांगी है. रूट ने मोईन अली से अपने उस बयान के लिए माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि - 'इस ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौटने का ऑप्शन चुना है'. जबकि सच्चाई ये थी कि मोईन को इंग्लैंड टीम की रोटेशन पॉलिसी की वजह से लौटना पड़ा था. पर कमाल ये भी है कि जो रूट टीम के कप्तान हैं और उनिहें टीम की रोटेशन पॉलिसी के बारे में ही नहीं पता. आपको बता दें कि इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट इन दिनों रोटेशन पॉलिसी पर काम कर रहा है और खिलाड़ियों को इसके तहत बीच-बीच में आराम दिया जाता है. मिरर न्यूज के मुताबिक रूट ने 'स्वदेश लौटने का विकल्प चुनने' के अपने बयान के लिये टीम होटल में मोईन से माफी मांगी. मोईन अली अब 10 दिन इंग्लैंड में रहेंगे और वह लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए वापस आएंगे. 

CaptainJoe Rootइंग्लैंडEnglandजो रूट

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video