बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की लंबे समय से कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. अब उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया. फिल्म तो नहीं लेकिन इमरान हाशमी का नया रोमांटिक गाना 'लुट गए' रिलीज हो गया है. Lut Gaye Song फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोगों ने देख लिया है. इंस्टा अकाउंट से गाने का एक क्लिप शेयर करते हुए इमरान ने कैप्शन में लिखा है, 'जमकर प्यार करो या फिर बिलकुल भी नहीं. प्यार का क्या सही तरीका होता है वह लुट गए से पता चलता है. गाना रिलीज हो गया है. अभी सुनें.' अपने नए म्यूजिक वीडियो की जानकारी इमरान ने पहले ही फैंस को दे दी थी.