रैपर Emiway का लेटेस्ट गाना वायरल हो गया है. ये YouTube पर ट्रेंड कर रहा है. गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि 24 घंटे से कम समय में इसे 40 लाख से ऊपर लोग देख चुके हैं. गाने के बोल 'WHAT CAN I DO' हैं. मुंबई से आने वाले रैपर्स में Emiway का नाम टॉप लिस्ट में शामिल है. ऐसा नहीं है कि उनका गाना पहली बार वायरल हुआ है. इसके पहले भी उनके कई गाने YouTube पर ट्रेंड कर चुके हैं. बता दें कि वो रणवीर सिंह स्टारर 'गली बॉय' में भी नज़र आए थे.