Emergency in New York: ‘डूब’ गया न्यूयॉर्क, रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद इमरजेंसी का ऐलान

Updated : Sep 02, 2021 12:59
|
Editorji News Desk

भारी बारिश और उसके बाद होने वाले जलजमाव से दिल्ली-मुंबई वाले ही परेशान नहीं होते.ये परेशानी सुपर पावर अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी है. यहां चक्रवाती तूफान आइडा (Hurricane Ida) की वजह से आसमान से आफत की बारिश हो रही है, जिसकी वजह से यहां के मेयर बिल डी ब्लासियो ने न्यूयॉर्क शहर (New York City) में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है.

यहां मूसलाधार बारिश की वजह से तमाम इंतजाम बौन साबित हो रहे हैं. न्यूयॉर्क सिटी में ज्यादातर सबवे सर्विस भारी बाढ़ के कारण बंद हो गई हैं और न्यूजर्सी (New Jersey) में नीवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट सस्पेंड हो गईं. न्यूजर्सी ट्रांजिट ने भी सभी रेल सेवाएं बंद कर दीं.  

ये भी पढ़ें:  Jerusalem: येरुशलम में अमेरिकी दूतावास फिर से खोलने पर जानें क्या बोला इज़राइल ?

हालात कितने खराब है इसका अंदाजा वहां से आई तस्वीरों से लगता है. सड़कों पर समंदर जैसा मंजर बन चुका है. न्यूयॉर्क के मेयर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हम आज रात एक ऐतिहासिक मौसम की घटना को सहन कर रहे हैं, जिसमें शहर भर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, भयंकर बाढ़ और सड़कों पर खतरनाक स्थिति है.

बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली भी गुल है. मेयर ने कहा है कि कृपया आज रात सड़कों से दूर रहें और हमारे आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें. अगर आप घर से बाहर जाने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें। मेट्रो से दूर रहें। सड़कों से दूर रहें. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ऐसी बारिश हो सकती है जो 100-500 साल में एक बार होती है

AmericaRainNew York City

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?