विधानसभा चुनाव 2021: जानें असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी का चुनावी कार्यक्रम

Updated : Feb 26, 2021 20:06
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है. इन सभी राज्यों की 824 विधानसभा सीटों के लिए 18 करोड़ से वोटर मतदान करेंगे. जहां बंगाल में आठ तो असम में 3 चरण में चुनाव हैं तो केरल पुडुचेरी और तमिलनाडु में सिंगल फेज़ यानि 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. सभी के नतीजे दो मई को आएंगे..सबसे पहले बात असम की करते हैं.असम की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण की 47 सीटों के लिए वोटिंग 27 मार्च को होगी. तो दूसरे चरण की 39 सीटों पर 1 अप्रल को वोटिंग है. तो आखिरी और तीसरे फेज़ की 40 सीटों पर मतदान 6 अप्रैल के लिए तय. की गई है.तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 अप्रैल को ही होगा. वहीं केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान करवाया जाएगा. पुदुच्चेरी में सभी 30 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान करवाया जाएगा.कन्याकुमारी और मलप्पुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी 6 अप्रैल को वोटिंग को होगी.

 

AssamKerala Election 2021PuduchcheryTamilnadu

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'