Eid al-Adha 2021: इन पांच मिठाइयों से बनाएं अपने त्योहार को और भी ख़ास

Updated : Jul 20, 2021 17:05
|
Editorji News Desk

Bakrid 2021: भारत में ईद-उल-अज़हा या बकरीद 21 जुलाई को मनाया जाएगा और पकवानों के बिना हर त्योहार कुछ फीका सा लगता है. ईद पर दोस्तों के साथ शानदार दावत का मज़ा ही कुछ और है लेकिन महामारी के इस कठिन समय में त्योहार घर की चारदीवारी में सिमट कर रह गए हैं. इसका मतलब ये नहीं है कि त्योहारों और उनमें बनने वाले पकवानों का मज़ा ना लिया.

ये भी देखें: Bakrid 2021: क्या है बकरीद पर कुर्बानी का महत्व? जानिये इस्लाम में इसके नियम 

हम आपके लिए लाये हैं एक छोटा सा डिजर्ट मेन्यू जो आपके त्योहार में खूब सारी मिठास घोल देगा और ईद के सेलिब्रेशन को और भी ज़्यादा ख़ास बना देगा. 

1. शीर खुरमा

सामग्री:

दूध

सेवईं

चीनी

मक्खन

इलाइची

मेवे

खजूर

शीर या शीर खुरमा के बिना ईद का त्योहार अधूरा है. ये दूध, सूखे मेवों, सेवईं और खजूर से बनने वाली एक डिलिशियस डिश है. अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस त्योहार सेवइयां खिलाकर ईद की मीठी शुरुआत कर सकते हैं और अपने रिश्तों में मिठास घोल सकते हैं. 

2. किमामी सेवइयां 

सामग्री:

सेवइयां

खोया

चीनी

दूध

घी

सूखा नारियल

मेवे

किमामी सेवइयों में भी लगभग उन्ही इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल होता है जो शीर खुरमा में होता है लेकिन एक चीज़ है जो इसे अलग बनाती है और वो है सूखा नारियल और उसका फ्लेवर.  जिसके कारण ये बच्चों से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा डिजर्ट है. ये सूखी सेवइयां होती हैं और इसी वजह से (KAI) बार लोग इसे स्नैक की तरह भी खाते हैं. 

3. फिरनी

सामग्री:

दूध

चावल

इलायची

पिस्ता

बादाम

केसर

फिरनी एक क्लासिक इंडियन डिज़र्ट है जो उत्तर भारत में त्योहार और खुशी के मौके पर बनाई जाती है. ये आइसक्रीम और कुल्फी का परफेक्ट रिप्लेसमेंट है. ईद की दावत को एक एरोमेटिक और स्वीट एंडिंग देने के लिए फिरनी एक परफेक्ट ऑप्शन है.  

4. शाही टुकड़ा

सामग्री:

सफ़ेद ब्रेड

घी

चीनी

दूध

रबड़ी

सूखे मेवे 

गुलाब की कुछ पंखुड़ियां

केसर

शाही टुकड़ा एक लाजवाब हैदराबादी मिठाई है जिसे अक्सर खाने के बाद डेजर्ट के रूप में खाया जाता है. इसे बनाने के लिए ब्रेड के टुकड़े को घी में फ्राई करके उसे चाशनी में डुबाया जाता है और ऊपर से क्रीमी और फ्लेवर्ड मिल्क की टॉपिंग की जाती है. ये आपकी ईद की दावत को ख़ास बनाने का एक अच्छा तरीका है. 

5. ज़ाफ़रानी पुलाव

सामग्री:

मक्खन

घी

हरी इलाइची

बासमती चावल (आधे पके हुए)

चीनी

दूध

केसर

सूखे मेवे

खोया

केसर की खुशबू और स्वाद किसी भी डिश को ख़ास बना सकते हैं. इस ईद अपनी दावत में ज़ाफ़रानी पुलाव शामिल कर सकते हैं. ये एक आसानी से बनने वाली डिश है जिसमें कई अलग अलग तरह के फ्लेवर्स आपको एक साथ मिल जाते हैं. 

ये भी देखें: Origin of Biryani: जानिये लज़ीज़ बिरयानी की कहानी, कैसे बनी ये हम सभी की फेवरेट?

Eid al-AdhaBakrid 2021

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी