मिस्र ने स्वेज़ नहर में फंसे विशालकाय जहाज Ever Given पर $900 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है, ये पैसा ना देने के चलते स्वेज़ कनाल अथॉरिटी ने 4 फुटबॉल स्टेडियम के बराबर बड़े इस जहाज को जब्त कर लिया है. आपको बता दें कि स्वेज़ नहर में इस जहाज के फंसने से 6 दिन तक कनाल का ट्रंसपोर्ट रुक गया था जिससे दुनियाभर के कारोबार पर असर पड़ा था. हर रोज स्वेज़ से अरबों डॉलर का कारोबार होता है, जहाज के फंसने से स्वेज कनाल बंद हो गया था जिससे मिस्र को रोजाना करीब 12-15 मिलियन डॉलर के राजस्व का नुकसान हुआ.
अब खबर है कि स्वेज़ कनाल अथॉरिटी, Ever Given शिप के मालिक, उसकी कंपनी और इंश्योरेंस फर्म के बीच इसपर बातचीत चल रही है.