मिस्र: 3000 साल पुरानी ममी की परेड, 21 तोपों से दी गई सलामी

Updated : Apr 05, 2021 13:49
|
Editorji News Desk

मिस्र में तीन हजार साल पुरानी ममी को बड़ी ही धूमधाम के साथ नए नेशनल म्यूजियम में ले जाया गया. राजशाही परिवार के 18 राजाओं और चार रानियों के ममी को द फैरो गोल्डन परेड के बीच नए म्यूजियम तक पहुंचाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. शाही ममी के सम्मान में 21 बंदूकों की सलामी देने के साथ रंग बिरंगी लेजर रोशनी के साथ राजशाही धुन को भी बजाया गया. रथों पर उनका नाम भी आकर्षक ढंग से लिखा था. सुरक्षाबल घोड़ों पर मार्च कर रहे थे जबकि बड़ी-बड़ी हस्तियां ममी के पीछे वाहनों में चल रही थीं. इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फताह एल सिसी ने नए म्यूजियम में सभी ममी का स्वागत किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हस्तियों को करीब तीन हजार साल पहले देर-एल-बहरी स्थित वैली ऑफ किंग्स में दफन किया गया था.

MummyEgypt

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?