अंडा या पनीर? किसमें है सबसे अधिक प्रोटीन?

Updated : Jan 14, 2023 16:30
|
Editorji News Desk

बात जब प्रोटीन की होती है तो अंडे और पनीर का नाम सबसे पहले आता है। दोनों में ही प्रोटीन के साथ कैल्शियम, बी-12 और आयरन जैसे कई दूसरे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। अच्छी सेहत के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है, खासकर अगर आप मसल्स बनाने की कोशिश कर रहे हैं या फिर वजन घटाना चाह रहे हैं तो प्रोटीन का रोल तो आपको पता ही होगा। शाकाहारियों के लिए प्रोटीन के लिए दाल और पनीर अच्छा स्रोत है लेकिन नॉन वेजेटेरियन के पास तो अंडे के अलावा ये विकल्प भी है। तो अगर आप ये सोच रहे हैं कि अंडे और पनीर में सबसे अधिक प्रोटीन किसमें होता है तो चलिये हम बताते हैं। एक उबले हुए अंडे (44 ग्राम) में 5.5 ग्राम प्रोटीन, 4.2 ग्रामफैट, 24.6 मिलीग्राम कैल्शियम, 0.8 मिलीग्राम आयरन और मैग्नीशियम 5.3 मिलीग्राम होता है, जबकि 40 ग्राम पनीर में 7.54 ग्राम प्रोटीन, 5.88 ग्राम फैट, 4.96 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, फोलेट्स 37.32 माइक्रोग्राम और कैल्शियम 190.4 मिलीग्राम होता है। जाहिर है कि, अंडे और पनीर दोनों में लगभग एक ही तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो बेफिक्र हो जाइए और प्रोटीन के लिए अंडे और पनीर को किसी भी तरह से आप अपनी डायट में शामिल कीजिए

protein rich food

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी