Eggplant Health Benefits: बैंगन को अक्सर दूसरी सब्ज़ियों की तुलना में कम स्वास्थ्यवर्धक माना जाता रहा है इसलिए हफ्ते भर की सब्ज़ियों की लिस्ट बनने पर बैंगन उस लिस्ट से गायब ही रहता है. लेकिन क्या आपको पता है इसे ना सिर्फ अलग अलग तरीकों से पकाया जा सकता है बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है. आज हम आपको बताएंगे बैंगन के फायदे.
बैंगन, खासकर इसके छिलके में एंथोसायनिन पिगमेंट पाया जाता है. जो इसे बैंगनी रंग देता है. ये पिग्मेंट एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज़ से भरपूर होता है. इसके अलावा बैंगन में मैगनीस, फोलेट, पोटेशियम के साथ साथ विटामिन C और K भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.
बैंगन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्ट्रेस और बॉडी में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ज़्यादा होने पर ये बॉडी सेल्स और DNA को नुकसान पहुंचा सकता है. फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करके बैंगन आपके दिल और दिमाग दोनों को तंदुरुस्त रखने में मदद करता है.
एक कप कच्चे बैंगन में लगभग 20 ग्राम फाइबर पाया जाता है. इसमें सॉल्युबल और इन्सॉल्युबल दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं जो आपके डायजेस्टिव सिस्टम के लिहाज़ से काफी अच्छा माना जाता है. इन्सॉल्युबल फाइबर इंटेस्टाइन में खाने को फंसने नहीं देता है जिससे कॉन्स्टिपेशन की परेशानी से बचा जा सकता है.
फाइबर काफी देर तक आपका पेट भरा हुआ रखता है. तो हो जाइये तैयार बैंगन का भरता या सब्ज़ी बनाने और इस टेस्टी वेजिटेबल का फायदा उठाने के लिए.
ये भी देखें: ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है तो रोज खाएं खीरा, शुगर के मरीजों के लिए रामबाण