कोरोना महामारी के दौरान 9 महीनों तक बंद रहने के बाद बिहार में सोमवार से स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खुल रहे हैं. राज्य में कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट आई है साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.6 फीसदी हो गया है. सोमवार से सभी शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी छात्रों के साथ पढ़ाई शुरू होगी और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा. कक्षा नौ से 12वीं के लिए खुलने वाले स्कूलों में कक्षाएं सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम के पालन की खातिर 50 फीसदी उपस्थिति के साथ चलेंगी. इसके साथ ही परिसर में सबके लिए मास्क अनिवार्य होगा. प्रधान सचिव ने कहा कि 15 दिनों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद 18 जनवरी को आगे निर्णय लिया जाएगा.