फिर बिगड़ी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत, एम्स में भर्ती

Updated : Jun 01, 2021 14:32
|
Editorji News Desk

केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Union Minister of Education) रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) की तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. ऐसी संभावना है कि इसकी वजह से 12वीं की परीक्षा को लेकर होने वाली घोषणा भी टल सकती है. पोखरियाल को पोस्ट कोविड बीमारियों (Post covid diseases) के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है...इसी वजह से उन्हें भर्ती किया गया है.

बता दें कि शिक्षा मंत्री बीते 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए थे. कई दिनों के इलाज के बाद वे रिकवर तो हो गए लेकिन कई जटिलताओं से जूझ रहे हैं. वैसे देशभर में कोविड से रिकवर हुए कुछ मरीजों के बीमार होने की खबरें आ रही हैं. जिसमें फेफड़ों एवं दिल संबंधी बीमारियां, बुखार, कमजोरी या आंशिक दिव्यांगता जैसी बीमारियां शामिल हैं.

AIIMSramesh pokhrial nishankEducation Minister

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?