फिर Sonu Sood के घर पहुंची IT की टीम, बुधवार को 20 घंटे तक चला था 'सर्वे'

Updated : Sep 16, 2021 12:59
|
Editorji News Desk

कोरोना काल में लोगों की मदद करके मसीहा की छवि बना चुके बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. गुरुवार को भी इनकम टैक्स (Income Tax) विभाग की टीम उनके घर रेड डालने पहुंच गई. इससे पहले बुधवार को टीम ने अभिनेनता से जुड़े छह ठिकानों पर करीब 20 घंटे तक तलाशी ली थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आयकर विभाग सोनू सूद के लखनऊ की एक रियल एस्टेट कंपनी के साथ हुए संपत्ति सौदे की जांच कर रहा है. सूत्रों का कहना है कि सोनू सूद की कंपनी और लखनऊ की एक रियल एस्टेट फर्म के बीच हालिया सौदा जांच के दायरे में है. हालांकि आयकर अधिकारी इस तलाशी अभियान को आयकर सर्वे बता रहे हैं.

दूसरी तरफ आयकर विभाग की इस कार्रवाई के खिलाफ देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. क्योंकि सोनू सूद ने हाल ही में दिल्ली सरकार के देश के मेंटॉर कार्यक्रम के ब्रांड एम्बैसेडर बने थे.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट करके लिखा कि सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की होती है.सोनू सूद के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू सूद का साथ मिला था.

Income TaxSonu Sood

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?