मनी लॉन्ड्रिंग(Money Laundering) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी(Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने थापर के दिल्ली, मुंबई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. थापर को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया और बुधवार को ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी थापर की कस्टडी की मांग करने वाली है.
बता दें कि थापर पर बैंक फंड का गलत इस्तेमाल करने, संबंधित पक्षों के साथ फर्जी लेनदेन, गलत तरीके से बैंकों से लोन लेने, नकली वाउचर और वित्तीय विवरण देने, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का आरोप है. ईडी उनकी कंपनी अवंता रियल्टी, यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और उनकी पत्नी के बीच लेन-देन की जांच कर रही है. ईडी ने सीबीआई के द्वारा दर्ज एक FIR का संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.
यह भी पढ़ें: SC On Pending Case: लंबित मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम न्यायिक व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं