गुरुवार रात 11.45 बजे दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए... ये झटके इतने जबरदस्त थे कि लोग अपने घरों से सड़कों पर बाहर निकल आए. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई और इसका केंद्र राजस्थान के अलवर में था. फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले 2 दिसंबर को भी तड़के दिल्ली-एनसीआर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.