भूकंप के तेज़ झटकों से दहला उत्तर भारत, दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक लोग घरों से बाहर निकले

Updated : Feb 12, 2021 23:41
|
Editorji News Desk

दिल्ली एनसीआर में जब लोग रात का खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त 10 बजकर 31 मिनट पर एकाएक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का असर हरियाणा, राजस्थान से लेकर जम्मू कश्मीर में देखा गया. भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान बनाया जा रहा है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई जा रही है. राजधानी दिल्ली हो या श्रीनगर  झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर आ गए और काफी देर तक बाहर ही खड़े रहे. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंन ेऐसे झटके 2005 के भूकंप के बाद पहली बार महसूस किए.  बता दें कि पिछले महीने के आखिरी में भी उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

earthquakeराजस्थानजम्मू एवं कश्मीरउत्तराखंडभूकंप के झटकेदिल्ली / एनसीआरपंजाबnorth India

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?