शुक्रवार सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.3 रही. भूकंप का केंद्र दिल्ली के नांगलोई में था. इस भूकंप के झटके से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. 10 दिन में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दिल्ली भूकंप से हिली है. जानकारी के अनुसार दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली से लगते नोएडा और गाजियाबाद में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.