वेस्टइंडीज़ को T20 वर्ल्ड कप जिताने के लिए ड्वेन ब्रावो का बड़ा फैसला

Updated : Dec 14, 2019 09:48
|
Editorji News Desk

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट फील्ड पर फिर से वापसी का मन बनाया है. उनकी वापसी सिर्फ इंटरनेशनल T20 के लिए होगी. जबकि वनडे और टेस्ट वो नहीं खेलेंगे. ब्रावो ने अक्टूबर 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. वेस्टइंडीज़ के लिए आखिरी T20 सितंबर 2016 में खेलने वाले ब्रावो ने कहा कि संन्यास से वापसी का मन उन्होंने अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए बनाया है.

T20 वर्ल्ड कपDwayne Bravoवेस्टइंडीज़T20 World cup

Recommended For You