Beating Retreat 2021: किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई बॉर्डर्स को पुलिस ने बंद कर दिया है. जो रस्ते बंद किये गए हैं उनमें सिंघु, औचंदी, मंगेश, सबोली, प्याऊ मनियारी को जोड़ने वाले रास्तों को बंद कर दिया है. इसके अलावा पुलिस ने लोगों से आउटर रिंग रोड, जीटी करनाल रोड और NH-44 से बचने की सलाह दी है.
वहीं बीटिंग रिट्रीट के चलते रफी मार्ग, जनपथ, राजपथ, संसद मार्ग, सुनहेरी मजिस्द, मौलाना आजाद रोड़ और अकबर रोड प्रभावित रहेंगे. इन रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही आंशिक रूप से बंद रहेगी. साथ ही कनॉट प्लेस, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंबा और आउटर एंड इनर सर्कल को भी बंद किया गया है