Armaan Kohli Drugs Case: ड्रग्स मामले में हाल ही में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) की मुसीबतें बरकरार हैं. मुंबई की एक कोर्ट ने कोहली को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है. बीते दिनों उनके घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद कोहली को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले उनकी हिरासत को NDPS की विशेष अदालत ने एक सितम्बर तक के लिए बढ़ा दिया था.
28 अगस्त को एनसीबी की टीम ने कोहली के जुहू स्थित घर पर छापेमारी की थी और उसके बाद पूछताछ के लिए उन्हें एजेंसी के ऑफिस ले जाया गया था. कुछ घंटों की पूछताछ के बाद कोहली को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था.
ये भी पढ़ें : Bhoot Police: 'मुझे प्यार-प्यार है...' गाने का टीज़र रिलीज, रोमांस करते दिखे अर्जुन और यामी गौतम