तमाम इंतजामों और दावों के बावजूद जम्मू-कश्मीर में ड्रोन देखे जाने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को एक बार फिर से पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में ड्रोन देखे गए हैं. ड्रोन दिखने की घटना सुबह पांच बजकर बीस मिनट पर हुई है. BSF के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की. फायरिंग होते ही ड्रोन गायब हो गया.
बता दें कि बीते रविवार को एयरफोर्स स्टेशन पर हुए धमाके के बाद यह पांचवा मौका है, जब इलाके में अनजान ड्रोन को देखा गया है. माना जा रहा है कि यह इलाके की निगरानी के लिए था.
फिलहाल जम्मू एयरपोर्ट ब्लास्ट मामले की जांच के लिए अधिकारी पहुंच चुके हैं. हालांकि, NIA के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर घटना के बाद पहले दिन से ही मौजूद हैं, लेकिन जांच गुरुवार को ही शुरू हुई.
इस बीच अब इस मामले में DRDO एक्टिव हुआ है और उसके एंटी-ड्रोन सिस्टम की चर्चा जारी है. इस एंटी-ड्रोन सिस्टम पर पिछले तीन साल से काम चल रहा है.