Indian Embassy Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय दूतावास में ड्रोन (Drone) देखा गया है. खबरों के मुतबिक इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के अंदर रेसिडेंशियल इलाके में रविवार रात को ड्रोन देखा गया था. भारत ने इसे सुरक्षा में गंभीर सेंध बताया है.
भारत सरकार ने हाईकमीशन में ड्रोन देखे जाने का मामला बेहद सख्ती से उठाते हुए पाकिस्तान (Pakistan) सरकार से कड़ी आपत्ति जताई है.
जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन में ड्रोन हमले के बाद कई और जगहों पर भी ड्रोन देखे गए हैं. शुक्रवार सुबह ही जम्मू के अरनिया सेक्टर में इंटरनेशन बॉर्डर पर भी एक ड्रोन देखा गया.