ज़्यादा नींबू पानी बनाता है दांतों को सेंसिटिव, जानें इसे पीने का सही तरीका

Updated : Feb 24, 2021 12:34
|
Editorji News Desk

इन दिनों बड़ी संख्या में लोग हेल्थ कॉन्शस और वेट कॉन्शस हो गए हैं और इसलिए उनकी ज्यादातर एक्टिविटीज सेहत को ध्यान में रखकर ही की जाती हैं. लेकिन कई बार अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचाने लगती हैं. उन्हीं में से एक है रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करना. रोजाना सुबह नींबू पानी का सेवन करने से आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है. इसका कारण ये है कि नींबू बहुत ज़्यादा ऐसिडिक होता है और नियमित रूप से रोजाना इसका इस्तेमाल करने की वजह से यह दांतों के इनैमल को खराब कर देता है. साथ ही दांतों में संवेदनशीलता यानी सेंसिटिविटी की भी समस्या हो जाती है. लिहाजा लंबे समय तक रोजाना नींबू पानी का सेवन करने से बचें. हालांकि इसका एक उपाय ये है कि आप नींबू पानी को स्ट्रॉ से पिएं ताकि दांतों के साथ इसका संपर्क कम से कम हो. इसके अलावा नींबू पानी पीने के बाद ब्रश न करें सिर्फ पानी से कुल्ला कर लें.

remediestooth sensitivity

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी