राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डॉनल्ड ट्रंप की वेबसाइट हैक

Updated : Oct 29, 2020 08:21
|
Editorji News Desk

हैकरों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की चुनावी वेबसाइट को ही हैक कर लिया. ये हैकिंग 30 मिनट से कम वक्त के लिए हुई लेकिन इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. हैकर्स ने क्रिप्टोकरंसी की मांग की थी. ट्रम्प चुनावी अभियान के प्रवक्ता टिम मर्टा ने दावा किया कि वेबसाइट पर किसी तरह का संवेदनशील डाटा स्टोर नहीं था इसलिए उसके बाहर आने का कोई जोखिम नहीं है. फिलहाल वेबसाइट को बहाल कर दिया गया है. हैकर ने ट्रम्प की वेबसाइट पर लिखा कि यह साइट सीज कर ली गई है और राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रोज फैलाई जा रही फेक खबरें दुनिया ने बहुत देख ली और अब दुनिया को सच जानने का समय आ गया है. बता दें कि ट्रम्प ने पिछले हफ्ते एरिजोना में एक  रैली में हैकिंग का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि कुछ भी हैक नहीं होता.

US electionTrumpअमेरिकी चुनावUS Air Force

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?