कैपिटॉल हिल में हुई हिंसा में मारे गए 2 पुलिसकर्मियों के सम्मान में निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने देश का झंडा आधा झुकाने के निर्देश दिए हैं. ट्रंप के ऑर्डर के मुताबिक 13 जनवरी यानी बुधवार को व्हाइट हाउस, सभी सरकारी दफ्तरों, सैन्य दफ्तरों, नेवल बेस और विदेशों में स्थित दूतावासों में अमेरिका का ध्वज आधा फहराया जाएगा. कैपिटॉल हिल में हुए हमले के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी ब्रायन सिकनिक और हॉवार्ड लीबनगुड की मौत हो गई थी.