लगातार झूठ बोल रहे हैं राष्ट्रपति: US में चैनलों ने रोका LIVE प्रसारण

Updated : Nov 06, 2020 13:04
|
Editorji News Desk

अमेरिका में चुनावी नतीजों को लेकर मचे घमासान के बीच वहां के टीवी चैनलों ने अभूतपूर्व कदम उठाया है. US के कई बड़े टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव को लेकर किए जा रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही रोक दिया. इतना ही नहीं इन चैनलों ने कवरेज बीच में रोक कर ये भी कहा कि राष्ट्रपति के कई बयान झूठे हैं. ट्रंप का बयान रोकने वाले चैनलों में एबीसी, CNN, सीबीएस और एनबीसी जैसे बड़े चैनल शामिल हैं. इन चैनलों के संवादताताओं ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की बातों से ऐसा लग रहा था कि वो "पोस्टल मतों" को "फ़्रॉड" यानी धोखाधड़ी ठहरा रहे हैं. CNN के जेक टैपर ने तो यहां तक कह दिया कि अमेरिका की जनता के लिए ये एक दुखभरी रात है क्योंकि राष्ट्रपति लोगों पर चुनाव में धांधली के झूठे आरोप लगा रहे हैं और वो बार बार ऐसा कर रहे हैं.

अमेरिकी चुनावDonald TrumpTrumpUS electionडॉनल्ड ट्रंप

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?