Aadhaar card: आधार खोने पर ना हो अधीर, अपनाएं ये आसान स्टेप्स और दोबारा पाएं पहचान पत्र

Updated : Aug 16, 2021 15:41
|
Editorji News Desk

भारत में आधार कार्ड (aadhar) सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है, टिकट बुकिंग से लेकर टैक्स पेमेंट तक हर जगर लोगों को इस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आधार कार्ड खो जाए तो परेशान होना लाजिमी है, क्योंकि लोगों को इसके गलत इस्तेमाल का डर रहता है और दूसरा इसके ना होने पर कई सर्विसेज का फायदा उठाने में आनेवाली मुश्किलों की चिंता सताने लगती है. लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक तो आपके पास अब फोन में डिजिटल आधार कार्ड (digital aadhar card ) रखने का ऑप्शन भी है, जिसे आप आसानी से कुछ ही मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं. हां, इसके लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर (mobile number) और ईमेल आईडी रजिस्टर्ड हो. इसके अलावा आप आधार रिप्रिंट भी करवा सकते हैं, वो भी घर बैठे. तो आइए जानते हैं कि कि आधार रीप्रिंट कराने के लिए हमें करना क्या होगा.

ऐसे कराएं आधार रिप्रिंट

आधार खो जाने पर आप उसे रीप्रिंट भी करा सकते हैं
इसे कराने के लिए आपको सिर्फ 50 रुपये खर्च करने होंगे
आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर नए प्रिंट के लिए ऑर्डर करना होगा
15 दिनों के अंदर स्पीड पोस्ट से रीप्रिंटेड Aadhaar डिलीवर कर दिया जाता है
अब तक 60 लाख लोग 'ऑर्डर आधार रीप्रिंट सर्विस' का फायदा उठा चुके हैं

ये भी पढ़ें: Indo-Afghan: भारत का अफगानिस्तान में करोड़ों का निवेश, 34 प्रांतों में 400 से अधिक प्रोजेक्ट्स

AadhaarUIDAI

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study