इंग्लैंड के क्रिकेटर से मैनचेस्टर टेस्ट में हुई 'बड़ी भूल'

Updated : Jul 20, 2020 13:06
|
Editorji News Desk

क्रिकेटर्स के लार के प्रयोग की जिस आदत पर ICC ने बैन लगा दिया था, उसे मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के क्रिकेटर डॉम सिबले दोहराते दिखे. कोरोना काल में ग़लती से बॉल पर लार का प्रयोग करने वाले सिबले पहले क्रिकेटर बन गए. हालांकि जैसे ही उन्हें अपनी ग़लती का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत ही अंपायर को बताकर गेंद को डिस्इंफेक्ट कराया. कोरोना काल के लिए बनाए ICC के नियमों को तोड़ने को लेकर टीम पर 5 रन के ज़ुर्माने का प्रावधान है लेकिन सिबले की ग़लती को लेकर क्रिकेट की सुप्रीम बॉडी की तरफ़ से इंग्लैंड को कोई वार्निंग नहीं मिली है.

कोरोना वायरसलारDom SibleyCOVID-19ENGvsWIICCSalivaइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़

Recommended For You