कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक शख्स की मदद करते हुए ट्वीट किया था कि ओडिशा के गंजाम सिटी अस्पताल (Ganjam City Hospital) में बेड की व्यवस्था हो गई है. आप परेशान न हो. इस पर गंजाम जिले के डीएम (DM) ने सवाल कर दिया.
डीएम ने सोनू सूद के ट्वीट (Tweet) का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, 'हमें सोनू सूद या सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से किसी ने भी संपर्क नहीं किया है. जिस पेशेंट का जिक्र सोनू सूद कर रहे हैं वो होम आइसोलेशन में है और स्टेबल है. बेड का कोई इश्यू नहीं है.'
सोनू सूद को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने शख्स की मदद के लिए किए वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, 'सर, हमारी तरफ से कभी भी ये क्लेम नहीं किया गया कि हमनें आपको अप्रोच किया है. जरूरतमंद शख्स हमें अप्रोच करता है और हम उसके लिए बेड का अरेंजमेंट करते है आपके लिए ये चैट अटैच कर रहा हूं.आप डबलचेक कर सकते हैं कि हमनें उस शख्स की भी मदद की है.'