US Open में हुई गलती पर जोकोविच ने मांगी माफी, कहा- अब ना होगा दोबारा

Updated : Sep 07, 2020 16:50
|
Editorji News Desk

सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को यूएस ओपन की कोर्ट पर अपने किए का पछतावा है. अगर ऐसा न होता तो ग्रैंडस्लैम से डिस्क्वालिफाई होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ये लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर माफी मांगने की जरुरत नहीं होती. मौजूदा वर्ल्ड नंबर वन ने इस पोस्ट के जरिए न सिर्फ उस महिला लाइन जज से माफी मांगी, जिसे उन्होंने हिट किया बल्कि यूएस ओपन से भी अपनी गलती के लिए माफी मांगी. जोकोविच ने लिखा कि उन्होंने उस महिला जज का हालचाल लिया और वो अब बेहतर हैं. बता दें कि नोवाक को लाइन जज को गेंद से हिट करने पर ग्रैंडस्लैम से डिस्क्वालिफाई किया गया. साथ ही उनसे जुर्माने के तौर पर टूर्नामेंट में कमाई ईनामी राशि भी ले ली गई. हालांकि, ग्रैंड स्लैम में जोकोविच तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो जज को हिट करने की वजह से डिस्क्वालिफाई हुए हैं. इससे पहले 1990 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जॉन मैकनरो जबकि 2000 में फ्रेंच ओपन में स्टीफन कोबेक को बाहर का रास्ता दिखाया गया था.

DjokovicUS OPEN

Recommended For You