दीपों को पंक्ति में सजाकर खुशियों भरा उत्सव मनाने का त्यौहार है दीपावली. धनतेरस से भाई दूज तक 5 दिनों तक चलने वाला दिवाली का त्यौहार भारत और नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है. हिंदू धर्म के अलावा बौद्ध, जैन और सिख धर्म के अनुयायी भी दिवाली मनाते हैं. जैन धर्म में दिवाली को भगवान महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है. वहीं सिख समुदाय में इसे बंदी छोड़ दिवस के तौर पर मनाते हैं. हिंदु धर्म के अनुसार दिवाली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है. इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है. लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त 17:30 से 19:25 तक यानी 1 घंटे 55 मिनट मिनट की अवधि तक है.