देश में उच्च पदस्थ अधिकारियों और नेताओं को विशेषाधिकार मिलते हैं लेकिन कई बार वो इसका गलता फायदा भी उठाते हैं. ताजा मामला मुरादाबाद का है जहां एक टोल कर्मचारी ने जिला जज की क्लास लगा दी. दरअसल जज साहब बिना टोल भरे ही निकल जाना चाहते थे. लेकिन टोल कर्मचारी ने उन्हें पकड़ लिया और नियम गिनाने शुरू कर दिए. टोलकर्मी ने यहां तक कह दिया कि बिना आत्मा का आदमी न्यायालय में बैठ जाए तो उसे निकाल देना चाहिए. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग टोल कर्मचारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.