पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में चल रहे विवाद (ongoing dispute) को सुलझाने के लिए अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आगे आए हैं. इसके लिए राहुल गांधी ने अमरिंदर सरकार (Amarinder government) को 18 निर्देश (instructions) दिए हैं और इस पर तुरंत फैसला लेने को कहा गया है. राहुल गांधी से मिलने के बाद पंजाब प्रदेश प्रभारी महासचिव हरीश रावत (Harish Rawat) ने इस बाबत जानकारी दी. सीएम अमरिंदर सिंह को दिए गए राहुल गांधी के18 निर्देश ज्यादात उन्हीं मामलों पर हैं, जिन्हें नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने उठाया था. इनमें ड्रग्स, रेत और ट्रांसपोर्ट माफिया पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है.
इसके अलावा हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों की तरह ही अनुसूचित जाति के लोगों का लोन माफ करना और हर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को स्पेशल स्टाइपेंड देने समेत अन्य निर्देश दिए हैं. अब राहुल गांधी के मोर्चा संभालते ही पार्टी का कहना है कि पंजाब इकाई में हुई बगावत का हल जुलाई के पहले हफ्ते तक निकाल लिया जाएगा.