DisneyPlusHotstar पर 'कमाठीपुरा' नाम की एक वेब सीरीज़ आ रही है. इसमें मीरा चोपड़ा और तनुज वीरवानी की एक्टिंग देखने को मिलेगी. इसकी ख़ास बात ये है कि इस सीरीज़ को आप फ्री में देख सकते हैं. इसकी जानकारी DisneyPlusHotstar ने एक टीज़र शेयर करते हुए दी. आठ मार्च को रिलीज़ हो रही ये सीरीज़ तीन मर्डर्स की एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है.