BJP से गठबंधन पर JDU में तनातनी, पवन वर्मा ने नीतीश से मांगा जवाब

Updated : Jan 21, 2020 14:52
|
Editorji News Desk

दिल्ली विधानसभा चुनाव में JDU का बीजेपी के साथ गठबंधन पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन वर्मा को पसंद नहीं आ रहा है. उन्होंने इस फैसले को लेकर पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने बीजेपी, नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देश भर में गुस्से के माहौल पर अपनी राय रखी है. दरअसल पवन वर्मा ने पार्टी के विचारधारा के आधार पर नीतीश कुमार से सफाई मांगी है. ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार की लगातार चुप्पी से पवन वर्मा अब बेचैन हो गए हैं. उन्होंने चिट्ठी में नीतीश कुमार से साल 2017 के बाद हुई एक निजी बातचीत का भी जिक्र किया है. जिसमें उन्होंने दावा किया कि किस तरह से नीतीश कुमार ने बीजेपी को लेकर आशंका जताई है.

 

 

दिल्ली विधानसभा चुनावनीतीश कुमारDelhi Election

Recommended For You