बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां के निधन के बाद अब जाने-माने डायरेक्टर आनंद एल राय की मां (Director Anand L Rai mother ) को लेकर भी दुखद खबर आई है. अक्षय कुमार की मां बुधवार सुबह गुजर गईं और उसी सुबह आनंद एल राय की मां का भी निधन हो गया. आनंद की मां के अंतिम दर्शन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार भी पहुंचे.
अक्षय अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद राय के दुख में शामिल होने के लिए पहुंचे. उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. बता दें कि अक्षय कुमार और आनंद एल राय एक साथ आने वाली फिल्म 'रक्षाबंधन' (Raksha Bandhan) और 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) पर काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Birthday Special: जानिए कितने हजार करोड़ के मालिक हैं 'खिलाड़ी कुमार'?