राजस्थान (Rajasthan) के सिरोही जिले में 'डिजिटल इंडिया' (Digital India) का नारा फेल होता दिख रहा है. यहां के आबू रोड तहसील के भाखर इलाके के 24 गांवों में मोबाइल नेटवर्क (Mobile network) नहीं मिलने की वजह से राशन और पेंशन के लिए आदिवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां के रतोरा फली गांव में गुरुवार को 75 साल की एक बुजुर्ग महिला (elderly lady) को तो 3 किमी तक पहाड़ (mountain) की चढ़ाई चढ़ने के बाद 750 रुपए की पेंशन (pension) मिल पाई.
दरअसल इ्स बुजुर्ग महिला को पेंशन देने के लिए डाकिया आधार इनेबल्ड मशीन लेकर पहुंचा था, लेकिन गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिल पाया, ऐसे में बुजुर्ग मोतली के परिजन उन्हें चारपाई पर लिटाकर पहाड़ी पर ले गए, उनके साथ-साथ डाकिया भी चलता रहा और बीच-बीच में इंटरनेट कनेक्टिविटी चेक करता रहा, लेकिन 3 किमी की चढ़ाई चढ़ने के बाद ही नेटवर्क मिल पाया और तब जाकर महिला से अंगूठा लगवाकर डाकिए ने उन्हें पेंशन का भुगतान किया.