लगातार दूसरे दिन डीजल (diesel) के दाम में कमी आई है. तो वहीं, पेट्रोल (petrol) के दाम जस के तस बने हुए हैं. दिल्ली में डीजल 20 पैसे की कमी से 89.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
पिछले करीब एक महीने से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था. हालांकि, इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें खूब बढ़ी थी, 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था.
बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude oil) के भाव फिलहाल पुरानी दरों पर हैं. इसके बावजूद देश में ईंधन के दामों में कोई कमी नहीं की गई. आइए अब एक नज़र बड़े महानगरों पर
शहर पेट्रोल डीजल
मुंबई 107.83 97.04
कोलकाता 102.08 92.57
चेन्नई 99.47 94.02