Yami Gautam Wedding: जानिए कौन हैं आदित्य धर?

Updated : Jun 05, 2021 10:43
|
Editorji News Desk

यामी गौतम (Yami Gautam) ने अचानक शादी की खबर देकर सभी को चौंका दिया. उन्होंने निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) संग सात फेरे लिए. तस्वीर सामने आने के बाद यामी के फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर आदित्य धर कौन हैं.

आदित्य एक लेखक, लिरिक्स राइटर और निर्देशक हैं. एक इंटरव्यू में आदित्य ने बताया था कि साल 2006 में वो मुंबई आए थे और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की.

आदित्य ने बॉलीवुड में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) से डेब्यू किया था. फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड कायम किए. आदित्य को अपनी पहली फिल्म के लिए ही सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया.

आदित्य ने फिल्म 'काबुल एक्सप्रेस', 'हाल-ए-दिल', 'वन टू थ्री' और 'डैडी कूल' के लिए लिरिक्स लिखे. फिल्म 'आक्रोश' और 'तेज' में उनके ही लिखे डायलॉग थे. उनकी आने वाली फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' है जिसमें वो एक बार फिर से वो विक्की कौशल के साथ काम करेंगे.

Aditya DharYami Gautam

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब