बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ से भी बाहर... धोनी का फ्यूचर क्या होगा ?

Updated : Sep 24, 2019 11:09
|
Editorji News Desk

धोनी का फ्यूचर क्या होगा... ये सवाल वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की हर एक सीरीज़ के साथ गहराता जा रहा है. पहले वेस्टइंडीज़ दौरे पर नहीं गए फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में भी नहीं खेल रहे और अब खबर आ रही है कि धोनी नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज़ से भी बाहर रह सकते हैं. BCCI सूत्रों ने बताया कि, धोनी के बांग्‍लादेश के खिलाफ खेलने की संभावना बहुत कम है. BCCI में हम सीनियर और ए टीम के क्रिकेटर्स के लिए 45 दिन का मैच शेड्यूल, ट्रेनिंग और एंटी डोपिंग का चार्ट बनाते हैं. इसमें धोनी के बारे में कुछ नहीं है.' 38 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज़ को इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हुए 2 महीने से ऊपर हो गए हैं. लेकिन, इन सबके बाद भी अभी तक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि धोनी संन्यास कब ले रहे हैं.

BCCIDhoniएमएस धोनीधोनीMS DhoniDhoni retireINDvsBANविजय हजारे ट्रॉफी

Recommended For You