धोनी अभी नहीं होंगे रिटायर, पूरा करना है ये 'अधूरा काम' !

Updated : Jul 17, 2019 12:59
|
Editorji News Desk
वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से धोनी के संन्यास पर भी अलग अलग कयास लग रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से BCCI सूत्रों ने बताया कि धोनी वेस्टइंडीज़ दौरे पर नहीं जाएंगे. लेकिन इसके बाद वो टीम के ट्रांजीशन का हिस्सा बनेंगे. मतलब ये कि धोनी फर्स्ट विकेटकीपर के तौर पर न तो भारत और न ही बाहर टीम के साथ जाएंगे. वो 15 सदस्यीय टीम का तो हिस्सा होंगे लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होंगे. इस दौरान ऋषभ पंत उनकी जगह लेंगे और जब तक वह सेट नहीं हो जाते धोनी उन्हें ग्रूम करेंगे.
महेंद्रसिंहधोनीरिषभ पंतms dhoniधोनीBCCI

Recommended For You