टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा आईपीएल में चेन्नई की टीम की अगुवाई कर रहे महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. दोनों को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं जहां उनका इलाज जारी हैं. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक की स्थिति सामान्य है और उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है. बताया ये भी गया हैं कि अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण दोनों लोगों के फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है लिहाजा इस बात कि काफी उम्मीद हैं कि दोनों जल्द ठीक हो वापस घर लौट जाएंगे. झारखंड में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सप्ताह भर का लॉकडाउन लागू है.