धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बचपन के कोच का बड़ा बयान

Updated : Jul 18, 2019 14:08
|
Editorji News Desk
भारतीय क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी के फ्यूचर पर उठते सवालों के बीच उनके बचपन के कोच केशव बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि धोनी को 2020 T20 वर्ल्ड कप तक खेलना चाहिए. धोनी के स्कूल के कोच रहे केशव बनर्जी ने ऐसा बयान उनकी फिटनेस को देखते हुए दिया. उन्होंने कहा कि 50 ओवर क्रिकेट में धोनी बेशक न खेलें लेकिन उनकी फिटनेस इतनी है कि वो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में खेल सकें.
धोनीTeam Indiams dhoniमहेंद्रसिंहधोनीटीम इंडिया

Recommended For You