धोनी के बल्ले में छिपा है रिटायरमेंट का राज !

Updated : Jul 04, 2019 14:33
|
Editorji News Desk
रिपोर्ट्स कहते हैं कि महेन्द्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर वर्ल्ड कप के बाद थम जाएगा. लेकिन, न तो इसकी आधिकारिक पुष्टि है और न ही इसे लेकर BCCI को कोई जानकारी है. तो फिर आखिर सच क्या है. दरअसल, धोनी के रिटायरमेंट का राज उनके बल्ले में छिपा है. वर्ल्ड कप में धोनी अलग-अलग ब्रांड्स के बल्ले से खेलते दिख रहे हैं. ये सारे वो ब्रांड्स हैं, जिन्होंने करियर के शुरुआती पलों में उनका साथ दिया. धोनी के दोस्त और मैनेजर अरूण पांडे के मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू के मुताबिक बल्ले से खेलने के लिए एमएस उन ब्रांड्स के बैटमेकर्स से चार्ज भी नहीं कर रहे. पांडे ने ये भी कहा कि ऐसा कर धोनी करियर के शुरुआती मोड़ पर साथ देने वाले बैटमेकर्स को शुक्रिया कहना चाहते हैं. तो क्या धोनी ने खुद के क्रिकेट से दूर जाने का वाकई इशारा कर दिया है.
रिटायरworld cup 2019Team Indiaवर्ल्ड कप 2019धोनीटीम इंडियाms dhoni

Recommended For You