कंगना रनौत ने अब अपनी आने वाली फिल्म 'धाकड़' से अपने 2 स्टिल फोटोज शेयर किए हैं. इन फोटोज में कंगना हाथ में राइफल लिए एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं. फोटोज शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'वे उसे अग्नि बोलते हैं...एक बहादुर धाकड़, मैं कहती हूं कि यह मेरा मौत की देवी भैरवी के रूप में चित्रण है.' हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस पोस्ट में भी देवी भैरवी को लाए जाने के लिए कंगना की आलोचना कर रहे हैं.