डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को 31 मई 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है. देश में कोविड-19 के बढ़ते केसों को देखते हुए यह प्रतिबंध बढ़ाया गया है. DGCA ने नोटिफिकेशन के जरिए यह जानकारी दी है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सभी अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों और DGCA की ओर से अनुमति प्राप्त उड़ानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. इसके अलावा वंदे भारत मिशन और ट्रैवल बबल वाली सभी शेड्यूल्ड फ्लाइट पहले की तरह उड़ान भरती रहेंगी. आदेश में कहा गया है कि डीजीसीए की ओर से कुछ चुनिंदा रूट्स पर उड़ानों की अनुमति होगी. साथ ही सिविल एविएशन मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों में 31 मई तक किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है. कोरोना की वजह से पिछले साल से ही फ्लाइट किराए की सीमा पर प्रतिबंध लगा है.